नोएडा से दिल्ली जाना हुआ और आसान, कल होगा फ ्लाईओवर का सुभारम्भ!

नोएडा फिल्म सिटी रोड से नोएडा-दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 पर जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार शुक्रवार को तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेगी। इसके बाद नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहन फर्राटे से निकल सकेंगे।

दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान मयूर विहार फेज-1 के सिग्नल पर आधा फ्लाईओवर बनाया गया था। इससे दिल्ली से नोएडा जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है, जबकि नोएडा से दिल्ली वाला ट्रैफिक लिंक रोड से होकर आगे बढ़ता है। वहीं, इसी प्वाइंट पर मयूर विहार फेज-1 से आने वाला ट्रैफिक भी मिलता है। इससे कई बार ट्रैफिक जाम हो जाता है।
इससे निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने मई 2015 में फ्लाईओवर के दोहरीकरण पर काम शुरू किया था। फिलहाल इसे तैयार कर लिया गया है। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।