मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कल दिल्ली जल ब ोर्ड द्वारा नक्षत्र वाटिका को खोला जाएगा जनत ा के लिए

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कल दिल्ली जल बोर्ड द्वारा नक्षत्र वाटिका को खोला जाएगा जनता के लिए

अपनी तरह का देश में अकेला पार्क यमुना आरती के घाट पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बनाया गया है

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी करेंगे वाटिका का लोकार्पण

2 एकड़ में फैले इस पार्क में सभी 27 नक्षत्रों से सम्बंधित पेड़ लगाए गए है।

एक नव गृह उद्यान भी बनाया गया है जिसमे नौ ग्रहों से जुड़े पेड़ो को लगाया गया है।

साथ ही एक औषधीय उद्यान भी विकसित किया गया है।

कल्पवृक्ष का पेड़ भी यहाँ पर लगाया गया है।

यमुना तट के सौंदर्यीकरण की इस परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड के उद्यान विभाग ने 2 महीने में पूरा करके तैयार किया है।

जल मंत्री कपिल मिश्रा ने दो महीने पहले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।

ये नक्षत्र वाटिका भारतीय ज्योतिष शास्त्र की अपार गहराइयों को एक छोटा सा नमन् है।

बदलते हुए यमुना तट का प्रतीक भी।