राहुल के नामांकन भरने के बाद मनमोहन सिंह न े कहा राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस बढ़ेगी आग े

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी होने जा रही है | नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के राहुल गांधी कांग्रेस की कमान अपने हाथों में लेने जा रहे हैं. जबकि राहुल नेहरू-गांधी परिवार के छठे शख्स हैं, जो कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. राहुल गांधी से पहले मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के हाथों में पार्टी की कमान रही है| आपको बता दे की राहुल गांधी के लिए पहले सेट के लिए कांग्रेस नेता अहमद पटेल, पुडुचेरी नारायण सामी, पूर्व दिल्ली सीएम शीला दीक्षित, मोतीलाल वोरा, कमलनाथ, मोहसिना किदवई, तरुण गोगोई और अशोक गहलोत प्रस्तावक बने। राहुल के नामांकन भरने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी ने 19 सालों तक कांग्रेस का नेतृत्व किया है। अब राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।