सुअर के पेट से निकली ऐसी चीज, झटके में बन गया करोड़पति

नई दिल्ली: चीन के एक गांव में एक शख्य को सुअर ने झटके में मालामाल बना दिया. शायद आपको यह बात सुनने में अटपटी लगे लेकिन यह सच है. असल में इस किसान ने जब जंगली सुअर को पकाने के लिए काटा तो उसकी आंत से एक पत्थर जैसी चीज निकली. इस अजीब सी दिखने वाली चीज को उसने संभाल कर रख लिया. एक दिन जब वह इस चीज को लेकर शंघाई पहुंचा तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है.

शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने उसे बताया कि इस 4 इंच की चीज की कीमत करीब 450,000 पाउंड (4 करोड़ रु) के करीब है. ये सुनकर उसे यकीन नहीं हुआ. चुनलू ने अब इसे नीलाम करने का मन बनाया है.