आम आदमी पार्टी महिला संगठन की दिल्ली इकाई ने आयोजित किया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

आम आदमी पार्टी के महिला संगठन की दिल्ली इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि रहे, विशेष अतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए। सम्मेलन में दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय, दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम एंव पार्टी विधायक वंदना कुमारी के साथ पार्टी की महिला पार्षद भी शामिल हुईं।

महिला संगठन के इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश, जिला, विधानसभा, वार्ड एंव मंडल स्तर की पदाधिकारी शामिल हुईं।

महिला संगठन के इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली में महिला कार्यकर्ता स्वास्थ्य मित्र बनकर मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालो में अपना योगदान दें, महिला कार्यकर्ता अपने मोहल्ले के बच्चों की शिक्षा की नैतिक जिम्मेदारी भी लें। महिला संगठन दिल्ली सरकार के कार्यों को जनता तक किस तरह पहुंचाएंगी इस विषय पर सम्मेलन में गहन चर्चा की गई।

इस मौके पर पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने महिला संगठन को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी और कहा कि महिला संगठन दिल्ली सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए और जनता के साथ जुड़कर रहें।