छठ पर्व पर हरियाणा सरकार युमना ने छोड़े पान ी, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने की अपील

दिल्ली एनसीआर में छठ पूजा करने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भाजपा नेताओं ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मनोज तिवारी का कहना है की दिल्ली में लाखों लोग यमुना किनारे छठ घाटों पर पूजा अर्चना करते हैं। यमुना का गंदा पानी न सिर्फ व्रतधारियों की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि गंदे पानी के कारण पूजा भी खंडित होती है। जिसको लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपील की है। वही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि छठ पूजा के दिन यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।