शक के आधार पर पति ने पत्नी की हत्या , आरोपी प ति गिरफ्तार

दिल्ली के अंबराही गांव में महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है। दरसल आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसको लेकर दोनों में झगड़े होते रहते थे। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया की आरोपी पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। वही आरोपी पति का नाम शिवबालक साह है।

वही पुलिस अधिकारीयों का कहना है की महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। मामले की छानबीन के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि महिला और उसके पति शिव बालक के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |