केरल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की ह ो रही हत्या के खिलाफ दिल्ली में भाजपा सड़कों पर उतरेगी

केरल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में दिल्ली में भाजपा सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए तीन से 16 अक्टूबर तक दिल्ली में पदयात्र निकालने के साथ ही जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि केरल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं पर किस तरह से अत्याचार कर रही है। केरल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार सुनियोजित तरीके से संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनचक्र चला रही है, इसलिए दिल्ली में प्रदर्शन के साथ-साथ पदयात्र भी निकाली जाएगी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में लोगों को केरल सरकार के अत्याचार से संबंधित वीडियो दिखाने और प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी शामिल हुए।

बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।