डूसू चुनाव की मतगणना शुरू , सभी 4 पदों पर एबी वीपी आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है। मंगलवार को दो शिफ्ट में हुए चुनाव में केवल 43 प्रतिशत छात्रों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार के चुनाव के शुरुआती नतीजों पर गौर करें तो एनएसयूआई और एबीवीपी के बड़ी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

चुनाव की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों ने मतगणना स्थल को घेर रखा है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में पारदर्शिता लाने के लिए कैमरे से रिकॉर्डिंग की व्यवस्था कराई गई है।

डूसू चुनाव में इस बार कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशी, सचिव और सहसचिव पद के लिए क्रमश: 5 और 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच बताया जा रहा है। मगर,वामपंथी संगठन आइसा और एसएफआई भी इस बार मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए दिखाई दिए। डूसू सुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. के मुताबिक इस बार डीयू में सवा लाख मतदाता पंजीकृत थे।