HARYANA CM MANOHAR LAL KHATTAR ON RAM RAHIM LAW AND ORDER FIASCO

नई दिल्ली, 30 अगस्त, 2017

गुरमीत राम रहीम के संदर्भ में गत दिनों के दौरान हरियाणा प्रदेश में हुए घटनाक्रम के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की पालना करवाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य रहा और इस दिशा मेें काफी संयम से कार्य किया गया। पुलिस व अन्य बलों द्वारा कम से कम बल का प्रयोग कर स्थितियों को नियंत्रित किया गया। हरियाणा में वर्तमान में स्थिति सामान्य है और स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर प्रबन्ध किए हुए हैं।

हरियाणा प्रदेश में गत दिनों हुए घटनाक्रम तथा स्थितियों के बारे में भारतीय जनता पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को नई दिल्ली में उनके निवास पर विवरण देने के उपरान्त हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री अमित शाह को पूर्ण विवरण से अवगत करवा दिया गया है। हरियाणा में हुए घटनाक्रम के संदर्भ में प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी व्यवस्था अनुसार राष्टï्रीय अध्यक्ष को विवरण दे दिया गया है और अब जहां भी विवरण देना होगा तो राष्टï्रीय अध्यक्ष स्वयं देंगे।

डेरा सच्चा सौदा के आर्शीवाद से ही भाजपा के सत्ता में आने के डेरा सच्चा सौदा के वक्तव्य के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हम मत के लिए सभी से अपील करते हैं और जो सहयोग करता है, उसका सहयोग लेना होता है परन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि किसी प्रकार का कोई कानून तोडऩे की शर्त पर कोई सहयोग लिया जाता है। सभी को कानून के दायरे में रहना होता है और कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है।

न्यायालय में जाने के दौरान गुरमीत राम रहीम के साथ दो-दो विधायक साथ होने के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कोई विधायक उनके साथ नहीं थे। गुरमीत राम रहीम से सार्वजनिक रूप से मिलते रहने के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो मिलते रहे वो मिलते रहे परन्तु घटनाक्रम के दिन तथा उसके बाद न कोई विधायक व न कोई मंत्री उनसे मिला है। दोषी गुरमीत राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई वीआईपी ट्रीटमेंट उन्हें नहीं दिया गया। केवल जब तक जेल में आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं हुई तब तक उन्हें उस समय के दौरान विश्राम गृह ले जाया गया था। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थिति को नियंत्रित में रखे जाने की दिशा में फायरिंग करने में कोई जल्दबाजी किए जाने के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने स्पष्टï किया कि कोई जल्दबाजी नहीं हुई। न्यायालय के सख्त आदेश थे और स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में पुलिस बलों व अन्य बलों द्वारा आवश्यकता अनुसार ही न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया ताकि कम से कम नुकसान हो। डेरा सच्चा सौदा की ओर से किसी प्रकार की कोई डील होने के वक्तव्य के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार कोई डील नहीं है, मात्र सनसनी फै लाने के लिए यह सब किया जा रहा है।

गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत के उपस्थित रहने के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि न्यायालय में गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत के उपस्थित रहने की न्यायालय द्वारा अनुमति थी। दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में हनीप्रीत के भी रोहतक पहुंचे के मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के भी विषय होते हैं। यदि गुरमीत राम रहीम की तथागत पुत्री कहीं भीड़ में, लोगों में छूट जाए तो सुरक्षा का भी विषय रहता है।