इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाने अब आयोजि त होंगी विशेष हेरिटेज वॉक

दिल्ली वॉक नामक संस्था और डीएमआरसी मिलकर एक नई पहल शुरू करने जा रही है | दरसल पुरानी दिल्ली के इतिहास और संस्कृति को दिखाने के लिए वीकेंड पर ‘विशेष हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली वॉक नामक संस्था और डीएमआरसी मिलकर आगामी शनिवार से इसकी शुरुआत करने जा रही है। इसमें एक तरफ जहां पुरानी दिल्ली का इतिहास दिखाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक मेट्रो से रुबरू करवाया जाएगा। मेट्रो सूत्रों ने बताया कि दिल्ली वॉक नामक संस्था मुख्य रूप से यह वॉक आयोजित करेगी, जिसमें दिल्ली मेट्रो की तरफ से सहयोग किया जाएगा। यह वॉक मेट्रो स्टेशन से शुरु होगा। इसके तहत सबसे पहले हेरिटेज लाइन का मेट्रो स्टेशन दिखाया जाएगा और उसके बारे में संस्था द्वारा मौजूद शख्स जानकारी देगा। वहां से वॉक में शामिल लोगों को पुरानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। मेट्रो सूत्रों के अनुसार इस वॉक के जरिये एक तरफ जहां लोगों को पुरानी दिल्ली के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ हेरिटेज लाइन पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।