भारी बारिश की संभावना को लेकर दिल्ली सरका र ने अधिकारियों को किया अलर्ट

भारी बारिश की संभावना को लेकर दिल्ली सरकार ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है | अगले तीन से पांच दिनों में दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। इससे यमुना में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अफसरों की आपात बैठक बुलाई। जिस तरह दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश को लेकर दिल्ली सरकार काफी ज्यादा चिंतित है | वहीं, बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूम को चौकस किया गया। यमुना खादर में झुग्गीवासियों व किसानों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुना खादर में रहने वालों को तुरंत सूचित किया जाए कि दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। इससे निपटने के लिए ये लोग तैयार रहें। सिविल डिफेंस सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को आपदा से बचाव के लिए तैयार रहने को कहा गया।