प्रेम संबंध के शक में पति ने पत्नी का गला घो ंटकर मारा

राजधानी दिल्ली में हैवानियत दिखने को मिली | आपको बता दे की एक पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। ताजा मामला कोटला मुबाकरपुर थाना क्षेत्र का है | दिल्ली के महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों समीर और अरमान को लेकर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एम्स में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार तैयब (37) पत्नी शबनम (35) के साथ बाबू पार्क, कोटला मुबारकपुर में ब्रह्म सिंह के मकान नंबर-1646 में सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता था। तैयब टेलर है। उसे शक था कि शबनम का किसी और से भी प्रेम संबंध है। मकान मालिक ने शबनम को बिस्तर पर अचेत देख घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। तैयब सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही वहां से वापस आया था। तभी से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।