EVM मामला: आम आदमी पार्टी का EC मुख्यालय पर प् रदर्शन

EVM मामला: आम आदमी पार्टी का EC मुख्यालय पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को एक बार फिर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। गुरुवार सुबह आप कार्यकर्ता ईवीएम में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के दिल्ली संयोजक और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को इसकी घोषणा की थी। पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे अशोका रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों में पार्टी के कई प्रमुख नेता और विधायक भी शामिल थे।

आप विधायक दिखा चुके हैं ईवीएम से छेड़छाड़ का डैमो दिल्ली विधानसभा के नौ मई को बुलाए गए विशेष सत्र में ग्रेटर कैलाश से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक मशीन के जरिए डैमो करके यह दावा किया था कि ईवीएम में महज 90 सैकेंड में छेड़छाड़ की जा सकती है।

आयोग ने 12 मई को बुलाए हैं सभी राजनीतिक दलआयोग ने सभी राजनीतिक दलों को 12 मई को ईवीएम से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल ईवीएम में कथित छेड़छाड़ को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम में गड़बड़ी का मसला उठाया था।

केजरीवाल ने मतपत्र से एमसीडी चुनाव कराने की मांग की थीइसके बाद अन्य विपक्षी दलों ने भी आवाज बुलंद की थी। इस मुद्दे पर विपक्षी दल आयोग और राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर चुके है। केजरीवाल ने तो हाल ही में संपन्न दिल्ली के तीनों निगमों के चुनाव ईवीएम की बजाए मतपत्रों से कराने की मांग की थी। निगमों के चुनाव में भी आप पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।