16 साल के लड़के को 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ा

दिल्ली में मधुविहार इलाके में 16 साल के एक युवक को 6 साल की बच्ची से बलात्कार करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी लड़के की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी लड़का बच्ची को छत पर ले गया था, लेकिन यहां बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके दादा पहुंच गए और आरोपी लड़के को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लड़के की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की है।

शनिवार को आरोपी लड़का अपने दोस्तों के साथ मुहल्ले के पार्क में क्रिकेट खेल रहा था, इसी पार्क में बच्ची भी अपने साथ के बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन बच्ची जब अपने घर जाने लगी तो आरोपी लड़के ने उसका पीछा किया और लड़की से बोला कि उनके घर की छत पर उसकी गेंद चली गई है। इसके गेंद ढूंढ़ने के बहाने उसे छत पर ले गया और उसका बलात्कार किया। हालांकि इसी दौरान बच्ची की चीख उसके दादा ने सुनी तो वह छत पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कुछ देर बार शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और लड़के की जमकर धुनाई की। बाद में लोगों ने पुलिस को कॉल किया और लड़के को उनके हवाले कर दिया।