नीरज की याद में जुटे देश के दिग्गज कवि, काव् यांजिल में किया याद

नीरज की याद में जुटे देश के दिग्गज कवि, काव्यांजिल में किया याद

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। सदी के महान कवि, पद्म भूषण गोपाल दास नीरज की स्मृति में आज दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित कवियों का जमावड़ा हुआ। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह नीरज स्मृति न्यास के गठन की विधिवत घोषणा की गई।

ऐसे कम ही अवसर हुए हैं जब इतनी बड़ी संख्या में देश के सभी प्रतिष्ठित कवि एक मंच पर साथ आए हों। यह कवि नीरज प्रसिद्धि और लोकप्रियता का ही प्रमाण था कि कवि सोम ठाकुर, कुंवर बेचैन, सुरेन्द्र शर्मा, मुनव्वर राणा, अशोक चक्रधर, बुद्धिनाथ मिश्र, हरिओम पंवार, राजेन्द्र राजन, सरिता शर्मा, डा. गोविन्द व्यास, सीता सागर, सुमन दुबे और शशांक प्रभाकर प्रमुख रूप से शामिल हुए।

काव्यांजलि समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर देश के संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा थे। उन्होंने बड़ी साफगोई से स्वीकार किया कि जो सच कहने की ताकत कवियों के पास होती है, वह राजनेताओं के पास नहीं होती। उन्होंने कहा कि नीरज

नीरज स्मृति न्यास के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने समारोह में बताया कि न्यास प्रतिवर्ष नवोदित कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच लाख रुपए का पुरस्कार देगा। यह पुरस्कार किसी एक नवोदित कवि या कवियों को दिया जाएगा।

नीरज स्मृति न्यास द्वारा आयोजित इस समारोह को हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी ने प्रायोजित किया था।