दिल्ली भाजपा ने जारी किये अपनी प्रचार थीम लाइन एवं प्रचार गीत

दिल्ली भाजपा ने जारी किये अपनी प्रचार थीम लाइन एवं प्रचार गीत

श्री अमित शाह के पोलिटिक्स आफ पर्फोमेन्स पर काम करते हुये चाहे हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकारें हों या स्थानीय निकाय प्रशासन सभी अपने प्रदर्शन को पारदर्शी रखते हैं-विनय सहस्त्रबुद्धे

2017 के निगम चुनाव में जाते हुये भाजपा संकल्प है कि हम दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनायेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के न्यू इंडिया के अनुरूप एक नवीन दिल्ली बनायेंगे-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 31 मार्च। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सासंद श्री विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में दिल्ली भाजपा के चुनाव के प्रचार की थीम लाइन “नये चहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान, दिल्ली मांगे कमल निशान“ और प्रारम्भिक प्रचार गीत “ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में“ का लोकार्पण किया।

पत्रकारवार्ता में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, चुनाव प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, मीडिया कमेटी प्रमुख एवं उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, चुनाव कार्यालय कमेटी प्रमुख एवं महामंत्री श्री राजेश भाटिया और प्रदेश मीडिया टीम के प्रवक्ता सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री विनय सहस्त्रबुद्ध ने कहा कि सारे देश में भाजपा के पार्षद एक नगर सेवक के रूप में काम कर रहे हैं और दिल्ली में भी हमारे पार्षदों ने विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुये दिल्ली की अच्छी प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधायें। दिल्ली एवं देश की जनता ने देखा है कि कांग्रेस ने महानगरों को एक करदाता एवं चंदादाता दुधारू पशु के रूप में देखा है जहां से उन्होंने सरकारी कर या चुनावी चंदे तो इकट्ठे किये पर उसके अनुरूप नागरिक सुविधायें नहीं दीं।

श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा है कि इसके विपरीत भाजपा ने दिल्ली की जनता की हमेशा से सेवा की है और उसी का प्रमाण है कि दिल्ली में जनसंघ काल से जनता ने नगर सेवक के रूप में भाजपा को सेवा का अवसर बार-बार दिया है। इसी तरह हमारे पार्षदों ने मुम्बई, नागपुर, लखनऊ एवं अहमदाबाद सहित देश के दर्जनों शहरों में सुशासित सेवायें दी हैं। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता 2015 में हुई त्रुटि को इस निगम चुनावों मंे सुधारेगी और भाजपा को पूर्ण समर्थन देकर जहां नगर सेवा का मौका देगी वहीं दिल्ली को विकास को मुख्यधारा से जोड़ेगी। श्री सहस्त्रबुद्ध ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के पोलिटिक्स आफ पर्फोमेन्स पर काम करते हुये चाहे हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकारें हों या स्थानी निकाय प्रशासन सभी अपने प्रदर्शन को पारदर्शी रखते हैं।
2/-

– – 2 – –

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली मंे आज चारों ओर नकारात्मक अखाड़ा बना हुआ है। स्थानीय केजरीवाल सरकार न सिर्फ नकारा है बल्कि भ्रष्ट भी है, आज लोग मानते हैं कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता के पैसे को अपने निजी स्वार्थ के लिये लूटा है और अब वो पैसा सरकारी खजाने में वापस चाहते हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने छल से सरकार प्राप्त करने के बाद दिल्ली की जनता को बहुत रूलाया है और भाजपा अपने इस निगम प्रचार को प्रारम्भ करते हुये उन्हें मुस्कुराने का कारण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव मंे नये चहरों के साथ जायेगी और यह सर्वविदित है कि जब भी परिवर्तन होता है तो एक नई ऊर्जा सृजित होती है, नये उत्साह से काम होता है।

श्री तिवारी ने कहा कि 2017 के निगम चुनाव में जाते हुये भाजपा संकल्प है कि हम दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनायेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के न्यू इंडिया के अनुरूप एक नवीन दिल्ली बनायेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी इस चुनाव मंे प्रचार की थीम लाइन होगी “नये चहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान, दिल्ली मांगे कमल निशान“ और प्रारम्भिक प्रचार गीत “ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में“